Thursday, August 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अफसरों के तबादले ,सामान्य प्रशासन विभाग ने...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अफसरों के तबादले ,सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, दिप्ती गौते को मिली CGPSC परीक्षा नियंत्रक की अहम जिम्मेदारी

5

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के अनुसार दिप्ती गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पांच अन्य अधिकारियों के भी विभाग और पद बदले गए हैं। सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।