Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

290

The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि शनिवार, 1 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

राज्य स्थापना दिवस हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश स्थानीय / सामान्य अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।