Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका...

जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

75

The Duniyadari: Janjgir-Champa जिले की जिला जेल में एक कैदी की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जेल के बाथरूम में एक बंदी का शव फंदे से लटका मिलने से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और साइबर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुबह सफाई के दौरान जेल कर्मियों ने बाथरूम के भीतर एक कैदी को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान दुवास राम के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली गांव का निवासी था।

बताया जा रहा है कि दुवास राम को हाल ही में नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था और एक दिन पहले ही न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उसने अपने कपड़ों की मदद से फंदा तैयार कर बाथरूम की खिड़की से लटककर जान दे दी।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।