Saturday, June 6, 2026
Home Breaking जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 13 जुलाई को, विकास कार्यों और...

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 13 जुलाई को, विकास कार्यों और वित्तीय मामलों पर होगी समीक्षा

3

The Duniyadari: कोरिया जिले में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेंदाती तिवारी, सभी जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्षों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिकारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

सामान्य सभा की इस बैठक में जिला पंचायत के आय-व्यय का परीक्षण, पूर्व बैठकों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, जिला पंचायत निधि से जुड़े विषयों पर चर्चा तथा 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विकास योजनाओं और पंचायत स्तर के कार्यों की प्रगति का भी आकलन किए जाने की संभावना है।