Thursday, October 29, 2026
Home Breaking जेल प्रशासन विभाग ने केंद्रीय जेल रायपुर सहित विभिन्न जिला और उप...

जेल प्रशासन विभाग ने केंद्रीय जेल रायपुर सहित विभिन्न जिला और उप जेलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया…

244

The Duniyadari: रायपुर. जेल प्रशासन विभाग ने केंद्रीय जेल रायपुर सहित विभिन्न जिला और उप जेलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है. 2 डिप्टी जेलर के साथ मुख्य प्रहरी, प्रहरी और वाहन चालक को इधर से उधर किया गया है. इस लिस्ट में 47 अधिकारी-कर्मचारी के नाम शामिल हैं.

जारी आदेश में उप जेल अधीक्षक जगदलपुर अलोइस कुजूर को जिला जेल दंतेवाड़ा में स्थानांतरित किया गया है, जबकि उप जेल अधीक्षक जीएस शोरी, जो वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं, को स्वयं के व्यय पर रायगढ़ में नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही अन्य जेल कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है.