Tuesday, September 22, 2026
Home देश ‘जो धैर्य की परीक्षा लेगा उसे 20 फीट नीचे गाड़ देंगे’, जानें...

‘जो धैर्य की परीक्षा लेगा उसे 20 फीट नीचे गाड़ देंगे’, जानें संजय राउत ने किसे दी खुली चेतावनी

443

न्यूज डेस्क। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को अमरावती से लोक सभा सदस्य नवनीत राणा को सीट से दोबारा चुनाव जीतने की चुनौती दी और कहा कि जो भी उनकी पार्टी के धैर्य की परीक्षा लेगा उसे ‘जमीन में 20 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा.’ राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वे दोनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के मुंबई स्थित निजी आवास मातोश्री (Matoshri) के सामने शनिवार को हनुमान चालीसा (Hnauman Chalisa) का पाठ करेंगे. उनकी यह घोषणा शिव सैनिकों को रास नहीं आयी और वे खार स्थित निर्दलीय विधायक के आवास पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे.

कानून व्यवस्था का हवाला
हालांकि, सांसद-विधायक दंपती ने दोपहर में अपने दावे को वापस लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार को मुंबई (Mumbai) आ रहे हैं और इस दौरान वे कानून-व्यवस्था (Law and Order) की समस्या खड़ी नहीं करना चाहते हैं. नागपुर में संवाददाता सम्मेलन में संजय राउत ने कहा कि कुछ ‘फर्जी लोग’ राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं और बीजेपी उनका समर्थन कर रही है. राणा दंपती का नाम लिए बगैर राउत ने कहा कि जो आज हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कर रहे हैं उन्होंने हिन्दुत्व और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया था. राउत ने कहा, ‘मैं उनसे शिवसेना और मतोश्री के साथ नहीं खेलने का अनुरोध करता हूं, वरना उन्हें जमीन में 20 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा. शिव सैनिकों के धैर्य की परीक्षा ना लें.’

बीजेपी साथ दे रही झूठ का साथ : राउत
उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी जाति प्रमाणपत्र के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रही राणा का बीजेपी साथ दे रही है. राउत ने दावा किया, ‘अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के लिए उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र का उपयोग किया. यह घोटाला है और केंद्र सरकार उनकी मदद कर रहा है. वो हाई कोर्ट में केस हार गईं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है.’