Saturday, April 25, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराई, बैंक कर्मचारी की मौत

तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराई, बैंक कर्मचारी की मौत

3
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा जिले के उरगा–गुमिया क्षेत्र में भारतमाला मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई।

मृतक की पहचान प्रज्वल राठौर के रूप में हुई है, जो आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थे और कोरबा के पुरानी बस्ती इलाके में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, प्रज्वल किसी परिचित को देखने रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक मवेशी सामने आ गया। तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई और संतुलन बिगड़ने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार के एयरबैग भी खुल गए थे।

घायल अवस्था में प्रज्वल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतमाला मार्ग पर अक्सर आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं।

कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।