Friday, May 1, 2026
Home Breaking दुखद घटना सामने आई: DSP के बेटे ने लगाई फांसी, घर में...

दुखद घटना सामने आई: DSP के बेटे ने लगाई फांसी, घर में अकेले था छात्र—जांच में जुटी पुलिस

11

The Duniyadari: भिलाई-  शहर के स्मृति नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां पुलिस विभाग के एक अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय आयुष झारिया के रूप में हुई है, जो भिलाई के एक निजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता संतोष झारिया डीएसपी पद पर पदस्थ हैं और घटना के समय विधानसभा ड्यूटी पर मौजूद थे। वहीं परिवार के अन्य सदस्य शहर से बाहर गए हुए थे, जिससे युवक घर पर अकेला था।

सूत्रों के अनुसार, देर रात जब पिता घर पहुंचे और बेटे को आवाज दी, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, जहां बेटा फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।