Monday, March 16, 2026
Home रायपुर नगर निगम को गहरा आघात: सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे का आकस्मिक...

नगर निगम को गहरा आघात: सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे का आकस्मिक निधन

18

The Duniyadari: रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 में पदस्थ प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रेमचंद दुबे के अचानक हृदयाघात से निधन की खबर मिलते ही निगम मुख्यालय में शोक की लहर फैल गई। उनके असामयिक देहावसान से अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए।

निगम परिवार ने उन्हें एक कर्मठ, सरल और सौम्य स्वभाव के अधिकारी के रूप में याद किया। सहकर्मियों के बीच उनका व्यवहार सदैव सहयोगी और सकारात्मक रहा। राजस्व विभाग में अपने दायित्वों का निर्वहन उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया, जिसकी सराहना अक्सर की जाती थी।

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा और विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव और संघ के पदाधिकारियों ने भी इसे निगम राजस्व विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। नगर निगम परिसर में उनके योगदान और सेवाओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।