The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) परियोजना को अब तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत नवा रायपुर के सेक्टर-16 में एससीआर के नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
फरवरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित एससीआर संचालक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, एससीआर कार्यालय के लिए सेक्टर-16 में जमीन चिन्हित कर ली गई है और भवन का निर्माण सीबीडी क्षेत्र के पास किया जाएगा। इस परियोजना के लिए बजट में करीब 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही एससीआर क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर सहित लगभग 23 शहरी निकायों और करीब 700 गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। पहले चरण में सड़कों के चौड़ीकरण, उन्नयन और नई सड़कों के निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है।
योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और राजधानी क्षेत्र के समग्र विकास को गति















