Friday, October 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ पत्‍नी का गला रेतकर की पति को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में...

पत्‍नी का गला रेतकर की पति को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

412

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति-पत्‍नी के मौत की सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी है। इस घटना के बाद डर से पति बेहोश हो गया, जिसे अस्‍पताल ले जाया है। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के समीप स्थित ग्राम कुसुमबुडा की है। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र ध्रुव अपनी पत्‍नी 23 वर्षीय रतनी बाई के साथ इस गांव में रहता था। रतनी बाई की लाश राचर लारी जंगल क्षेत्र कंपार्टमेंट क्रमांक 597 में मिली। कुछ दूर पर पति वीरेंद्र ध्रुव भी बेहोशी की हालत मिला।

बेहोशी की हालत में वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल में मिले हसिया व अन्य कपड़े जब्‍त कर लिए हैं।