Tuesday, October 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ पत्रकार परिवार में दहशत का माहौल घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने...

पत्रकार परिवार में दहशत का माहौल घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने वाले अब तक पकड़ से बाहर

224

The Duniyadari : सक्ति। नगर के वार्ड क्रमांक 1 में शनिवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े एक पत्रकार के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दहशत फैलाने की कोशिश की। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया।

रात में अचानक हुए इस हमले से घर के सदस्य सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पत्रकार के अनुसार, पथराव करने वालों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।