Saturday, October 24, 2026
Home Breaking पुतिन ने ट्रंप को दी नसीहत, कहा- भारत और चीन से ऐसे...

पुतिन ने ट्रंप को दी नसीहत, कहा- भारत और चीन से ऐसे बात न करें

225

The Duniyadari: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की रवायत और डिप्लोमेसी के शिष्टाचार सिखाते हुए कहा कि भारत और चीन पर टैरिफ और प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश न करें। पुतिन ने कहा, “आप भारत या चीन से इस तरह बात नहीं कर सकते।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ सिस्टम इन देशों के नेतृत्व को कमजोर करने का एक प्रयास है।

पुतिन के बयान का महत्व

पुतिन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत को रूसी तेल खरीदने के कारण अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि चीन अभी भी वाशिंगटन के साथ व्यापार युद्ध में उलझा हुआ है। पुतिन ने कहा कि बहुपक्षवाद की इस दुनिया में किसी की धौंस नहीं चलेगी, सभी के अधिकार बराबर हैं।

ट्रंप की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दोहरा हमला बोलते हुए कहा कि उनके प्रशासन ने रूसी तेल खरीद जारी रखने के लिए भारत पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए हैं और संकेत दिया कि आगे और भी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कदम से मास्को को पहले ही “सैकड़ों अरब डॉलर” का नुकसान हो चुका है ।