Friday, October 23, 2026
Home Breaking मिनीमाता बांगो जलाशय के गेट से छोड़ा जा सकता है पानी, प्रभावित...

मिनीमाता बांगो जलाशय के गेट से छोड़ा जा सकता है पानी, प्रभावित ग्रामों को अलर्ट की सूचना

258

The Duniyadari : *जलाशय में 357.8 पानी, कुछ मीटर कम*

आज सुबह 6 बजे से बांगो बांध में पानी का जल स्तर बढ़ने के कारण से डैम के गेटों 1 या 2 घंटे के अंदर खोलकर नियंत्रित किया जा सकता है।

कार्यपालन अभियंता श्री धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि पहले कुछ घंटों में 25000 cusec छोड़ेंगे इसके बाद धीरे धीरे और पानी छोड़कर नियंत्रित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने निचले और प्रभावित हो सकने वाले ग्रामों को अलर्ट रहने और संबंधित अधिकारियों को मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं।