Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी...

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

16

The Duniyadari: रायपुर की राजधानी में तेलीबांधा थाना क्षेत्र से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम काशीराम नगर इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पुरानी रंजिश रखने वाले बलजीत से हो गई। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी बलजीत, बॉबी, दश चंद्राकर और अन्य साथियों ने मिलकर अरशद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।