Thursday, July 16, 2026
Home Breaking पुलिस की करवाई: धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की करवाई: धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

210

The Duniyadari: रायपुर- धारदार चाकू के साथ आरोपी रवि साहू गिरफ्तार हो गया है, पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग किया जा रहा था इसी दरम्यान सोनडोंगरी पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर छिप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया चेक करने पर अपने पास एक लोहे का धारदार चाकू छुपाकर रखे मिला।

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि साहू पिता सुनील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी- अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी – रवि साहू पिता सुनील साहू उम्र 19 वर्ष निवासी- अवधपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर रायपुर