Monday, October 12, 2026
Home रायपुर रावतपुरा फेस-2 में चला निगम का बुलडोजर, बिना मंजूरी बने मकानों पर...

रावतपुरा फेस-2 में चला निगम का बुलडोजर, बिना मंजूरी बने मकानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

39

The Duniyadari: रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में निगम का अमला भारी पुलिस बल और बुलडोजरों के साथ पहुंचा, जहां बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कॉलोनी के करीब 40 मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था। निगम के अनुसार इन मकानों का निर्माण निर्धारित प्रक्रिया के तहत नक्शा स्वीकृत कराए बिना किया गया। नोटिस दिए जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर अब निगम ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक साथ पहुंची निगम की टीम और पुलिस बल

कार्रवाई के लिए नगर निगम का बड़ा अमला करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंचा है। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद कॉलोनी में लोगों की आवाजाही और हलचल बढ़ गई। निगम की टीम चिन्हित मकानों पर कार्रवाई कर रही है। मौके पर निगम अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी की जा रही है।