Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ पूजा साहू’ का झांसा, ठेकेदार ने भरोसा किया और गंवाए करोड़ों के...

पूजा साहू’ का झांसा, ठेकेदार ने भरोसा किया और गंवाए करोड़ों के सपने

234

The Duniyadari : जांजगीर-चांपा में फेसबुक ठगी का खुलासा, ठेकेदार से 25 लाख हड़पे गए

जांजगीर-चांपा। जिले में एक अनोखी साइबर ठगी का मामला सामने आया, जिसमें ठेकेदार से कुल 25 लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोपी ने बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से प्रेरणा लेकर फेसबुक पर महिला का झांसा दिया और इमोशनल बातें कर ठेकेदार को फंसाया।

पुलिस के अनुसार आरोपी करण साहू, भाटापारा का रहने वाला है, जिसने फेसबुक पर ‘पूजा साहू’ नाम से फर्जी आईडी बनाई। उसने ठेकेदार दीपक को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे वह भावनात्मक बहाने बनाने लगा—माता-पिता की तबीयत, बहन का कॉलेज एडमिशन और खुद के एमबीबीएस दाखिले का बहाना देकर लगातार पैसों की मांग की।

भरोसे में आए ठेकेदार ने अलग-अलग तरीकों से कुल 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब पैसों की लगातार मांग हुई, तो दीपक को शक हुआ। जांच में पता चला कि पूजा साहू कोई महिला नहीं बल्कि करण साहू नाम का युवक था। इसके बाद अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।