Wednesday, July 15, 2026
Home उत्तरप्रदेश शिवपाल का वार: भाजपा सरकार निकम्मी और बईमान, जनता को है हक...

शिवपाल का वार: भाजपा सरकार निकम्मी और बईमान, जनता को है हक अपना वोट बचाने का

153

The Duniyadari : शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर हमला, आजम खां की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है।

शिवपाल ने कहा कि आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया और उनके साथ अत्याचार किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया और 2027 में भाजपा को प्रदेश से हटाने की आवश्यकता बताई।

सपा नेता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की भी आलोचना की और कहा कि पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने सभी से मिलकर वोट चोरी रोकने और वोट बढ़ाने का आह्वान किया।