Saturday, June 27, 2026
Home Breaking फर्जी इलाज पर बड़ी कार्रवाई: अवैध क्लिनिक और दो मेडिकल स्टोर सील,...

फर्जी इलाज पर बड़ी कार्रवाई: अवैध क्लिनिक और दो मेडिकल स्टोर सील, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

9
Oplus_16908288

The Duniyadari: बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित ग्राम मूली में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और दो मेडिकल स्टोर पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। संयुक्त जांच के दौरान सामने आया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस का उपयोग मरीजों का इलाज करने के लिए किया जा रहा था, जबकि इलाज करने वाले व्यक्ति के पास किसी भी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री का प्रमाण नहीं मिला।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिसर की जांच की। निरीक्षण में लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी से अलग दवाओं का भंडारण भी मिला, जिसके बाद दवा स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों का भी गंभीर उल्लंघन सामने आया। परिसर के बाहर इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, शीशियां और अन्य मेडिकल कचरा खुले में फेंका और जलाया गया था, जिसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा मानते हुए विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।