Wednesday, July 1, 2026
Home Breaking बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में...

बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में संभालेंगे नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी

9

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा– नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सुबह 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना सहित सभी पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

इस अवसर पर विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण साव करेंगे। समारोह में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनीतिक नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में यह आयोजन संपन्न होगा।