Thursday, June 4, 2026
Home छत्तीसगढ़ बस्तर आसना में छत्तीसगढ़ का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित, राष्ट्रीय कैम्पा...

बस्तर आसना में छत्तीसगढ़ का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित, राष्ट्रीय कैम्पा मिशन ने दी मंजूरी

134

The Duniyadari :रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय कैम्पा मिशन, भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेस वाले राज्यों—झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश—में एक-एक वन विज्ञान केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में यह केंद्र बस्तर के आसना में होगा। संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक, जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में 8 विषय विशेषज्ञ शामिल हैं।

सलाहकार समिति में शामिल सदस्य हैं: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल, जशपुर के राजेश गुप्ता, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजीवन कुमार, रायपुर के गिरीश कुबेर, राजीव शर्मा, डॉ. एम.एल. नायक, सुबोध मनोहर पांडे और पुणे, महाराष्ट्र के डॉ. राहुल मुंगीकर। इसके अलावा सरगुजा वृत्त के मुख्य वनसंरक्षक भी समिति में शामिल हैं।

बस्तर के वन मंडलाधिकारी को समिति का सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है। समिति के नामांकित विशेषज्ञ केंद्र के संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम निर्धारण में सहयोग देंगे, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का मानदेय या वेतन नहीं मिलेगा।