Tuesday, October 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ सक्ती में शराब के नशे में युवक ने जेल परिसर में हंगामा...

सक्ती में शराब के नशे में युवक ने जेल परिसर में हंगामा किया, आरक्षकों ने काबू पाया; वीडियो वायरल

208

The Duniyadari : सक्ती। जिले में शराब के नशे में एक युवक जेल परिसर के बाहर हंगामा करने लगा। इसे रोकने के लिए जेलर और तीन आरक्षकों ने उसे काबू में किया, जिसमें मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जेलर ने बताया कि युवक आदतन अपराधी है और नशे में जेल परिसर पहुंचकर अपने साथी कैदी से मिलने की जिद कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब उसने बात नहीं मानी और जेलर पर हमला किया, तो जेल प्रशासन को उसे रोकने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठने लगे हैं।