Wednesday, July 15, 2026
Home Breaking बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूकबहरी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की लाश...

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूकबहरी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी…

221

The Duniyadari: कोरबा- जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूकबहरी के जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शव झाड़ियों के बीच मिली है। आसपास से व्यक्ति के कपड़े और लाठी बरामद किया गया है। लाश की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डॉयल 112 की टीम के आरक्षक हिमाचल कंवर एवं चालक सत्येन्द्र गेंदले मौके पर पहुंचे।

मामले की सूचना मिलते ही बालको से सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान, आर हरीश मरावी एवं अनिल साहू आगे की कार्यवाही में जुटे हुए हैं। पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। व्यक्ति की हत्या की गई है या फिर मामला कुछ और है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।