Thursday, October 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING : 12 स्कूलों में शिक्षक पद के लिए निकली भर्ती…

CG BREAKING : 12 स्कूलों में शिक्षक पद के लिए निकली भर्ती…

332

The Duniyadari: सरगुजा– छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने की सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दरअसल, सरगुजा जिले में संचालित विभिन्न स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में इन दिनों भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी जिले की अधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। खबर में भी अधिसूचना की पीडीएफ संलग्न की गई है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक ब्रम्हपारा, देवगढ़, बतौली, लखनपुर, धौरपुर, नर्मदापुर, उदयपुर, केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर, निम्हा में संचालित स्कूलों में यह भर्ती की जाएगी।

आवेदक द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व-प्रमाणित संलग्न कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छ०ग०), पिन नम्बर 497001 में निर्धारित तिथि व समय पर वॉक-इन-इन्टरव्यू में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। इंटरव्यू का आय़ोजन 28.01.2025, दिन-मंगलवार सुबह 11 बजे से किया जाएगा।