Monday, August 31, 2026
Home देश बिहार ब्रेकिंगः नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने...

बिहार ब्रेकिंगः नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने के लिए 160 विधायकों के समर्थन का दावा

480

पटना। आखिरकार बिहार में एनडी गठबंधन टूट गया है और जेडीयू ने फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गये हैं । मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा और नई सरकार बनाने के लिए 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दलों की बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया गया। हालांकि पार्टी की तरफ से गठबंधन खत्म करने को लेकर औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू विधायकों और सांसदों के साथ हुई बैठक में जेडीयू नेताओं ने बैठक में आरोप लगाया कि बीजेपी ने धोखा दिया है। इसमें बीजेपी से अलग होने की अपील की गई जिसके बाद नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।