Saturday, May 2, 2026
Home Breaking बॉर्डर पर IED ब्लास्ट: DRG के 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के...

बॉर्डर पर IED ब्लास्ट: DRG के 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा

10
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के चार जवान शहीद हो गए। यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कोरोसकोडा जंगल में उस समय हुई, जब सुरक्षा बल सुबह सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान जवानों को संदिग्ध विस्फोटक मिला, जिसे निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जवान परमानंद कोर्राम को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

शहीद होने वाले जवानों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, संजय गढ़पाले और परमानंद कोर्राम शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।