Tuesday, September 15, 2026
Home Breaking ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में 62 तो झारखंड में 28 सीटों के साथ NDA...

ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में 62 तो झारखंड में 28 सीटों के साथ NDA आगे

350

The Duniyadari:महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में 62 तो झारखंड में 28 सीटों के साथ NDA आगे है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई। सुबह 8:30 बजे EVM खुलीं। मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। शुरुआती रुझान में महायुति को भारी बढ़त दिख रही है। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में NDA गठबंधन (BJP+) 28 सीटों पर आगे है और INDIA ब्लॉक (JMM+) को 11 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है। राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।