Wednesday, July 15, 2026
Home Breaking भिलाई आदर्श नगर गोलीकांड में दो गिरफ्तार

भिलाई आदर्श नगर गोलीकांड में दो गिरफ्तार

176

The Duniyadari: भिलाई- छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक शख्स को जान से मारने की कोशिश की गई। जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई फायर किया और वहां से चले गए। घटना के बाद परिजन छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे।

पुलिस ने एक 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके घर में गोली चलने की घटना हुई है उसका नाम सूरज सिंह है। घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे।

गोल्डी ने बताया कि रात 8 बजे के करीब वो घर में खाना बना रही थी। किचन की खिड़की सड़क की तरफ खुलती है। इसके चलते उसने देखा को दो बाइक में 4-5 गुंडे आए हैं। उनके हाथों में तलवार और डंडा था। गोल्डी ने देखा कि उनके साथ रविशंकर नाम का युवक था।

रविशंकर गोल्डी के पति सूरज के साथ 6 महीने पहले मछली का व्यवसाय करता था, बाद में लेन-देन के विवाद के चलते उन्होंने व्यापारिक संबंध तोड़ दिया था। गोल्डी ने बताया कि रविशंकर के हाथ में पिस्टल था। वो आते ही दरवाजा पीटने लगा। गोल्डी ने उसे कहा कि सूरज नहीं है बाद में आना।