The Duniyadari: रायपुर के भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर भाठागांव परिसर में मंगलवार को एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर लक्की साहू नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच पुरानी बस्ती थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।















