Tuesday, September 29, 2026
Home Breaking मेकाहारा के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, दो साल बाद आरोपी...

मेकाहारा के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, दो साल बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त में

61
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur- राजधानी में वाहन चोरी के एक पुराने मामले में पुलिस को सफलता मिली है। क्राइम एवं साइबर शाखा तथा मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, जून 2024 में मेकाहारा अस्पताल के बाहर खड़ी एक एवेंजर बाइक रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। लंबे समय तक चली पड़ताल के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी प्रदीप बंजारे तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एवेंजर बाइक भी बरामद कर ली गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि और घटनाओं का खुलासा हो सके।