Saturday, March 21, 2026
Home रायपुर रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप को रायपुर पुलिस मुख्यालय में OSD की जिम्मेदारी

रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप को रायपुर पुलिस मुख्यालय में OSD की जिम्मेदारी

25

The Duniyadari: रायपुर। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत संविदा आधार पर की गई है। कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय में रिक्त असंवर्गीय पद पर पदस्थ किया गया है।

यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और एक वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी।