Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking लाखों का एडवांस लेकर दूसरे को मकान बेचने वाले पति पत्नी के...

लाखों का एडवांस लेकर दूसरे को मकान बेचने वाले पति पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

227

The Duniyadari: रायपुर: एक से लाखों का एडवांस लेकर दूसरे को मकान बेचने वाले पति पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ईदगाह भाठा आजाद चौक निवासी दिग्विजय सिंह (60) ने तीन वर्ष पूर्व गोंदवारा खमतराई में मकान खरीदने के.पदमा और से रमन्ना के साथ सौदा किया।

था।इसके तहत 15-1-23 से 3-7-23 के बीच पति पत्नी ने वृद्ध से 15.30 लाख रूपए लिए। और उसके बाद मकान जमीन दूसरे को बेच दिया। दिग्विजय ने इस धोखाधड़ी की कल शाम खमतराई थाने 420,34 के तहत अपराध दर्ज कराया।

सीए ने जीएसटी के 7‌ लाख डकारे

इधर जीएसटी मद के 7 लाख रूपए जमा न कर खर्च करने वाले सीए के खिलाफ 409 का अपराध दर्ज किया गया । आज़ाद चौक पुलिस के अनुसार संजय नगर टिकरापारा निवासी विभूति नारायण बैंसवाड़े (55) बढ़ई पारा स्थित गार्गी ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। जहां नितिन ठक्कर सीए के रूप में कार्यरत है। इसे विभूति ने नवंबर 17 से मई 23 के बीच जीएसटी पटाने कुल 7 लाख रूपए दिए थे। नितिन ने यह रकम जमा न कर स्वयं खर्च करता रहा । विभाग से बीते 5 वर्ष के जीएसटी बकाए की‌ नोटिस मिलने पर खुलासा हुआ। विभूति ने कल रात आजाद चौक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया ।