Friday, June 12, 2026
Home Breaking विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन कोरबा ने ढोल बजाकर मांगा अधिकार

विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन कोरबा ने ढोल बजाकर मांगा अधिकार

9

The Duniyadari: *ओपीएस बहाली, संविदा नियमितीकरण और ठेका प्रथा समाप्ति को लेकर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन*

कोरबा, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन, कोरबा पूर्व शाखा द्वारा आज “ढोल बजाओ, प्रबंधन जगाओ” अभियान के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) कोरबा पूर्व में विशाल प्रदर्शन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया तथा विद्युत कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के नाम मुख्य अभियंता श्री संजीव कंसल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, ठेका प्रथा की समाप्ति, प्रीमियम रहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, 1 अप्रैल 2026 से देय वेज रिवीजन हेतु समिति गठन, समयमान पदोन्नति तथा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के लिए करियर प्रोग्रेशन योजना लागू करने सहित अनेक मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत डीएसपीएम-टीपीएस के मुख्य द्वार से शुरू हुई रैली ढोल बजाते और नारे लगाते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंची, जहां कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यह कार्यक्रम जनता यूनियन के प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मार्गदर्शक प्रदीप पाठक, केंद्रीय पर्यवेक्षक लक्ष्मी प्रसाद यादव, टी.पी. गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, उदय राठौर, सागर देवांगन, सुखीदास महंत, आर.के. अग्रवाल, गेंदराम साहू, जॉर्ज के. थंकाचंद, प्रकाश सिंह राठौर, कुशल सोनवानी, अरुण सागर, प्रमोद राठौर, प्रकाश साहू, देव कुमार निर्मलकर, महेंद्र सिंह, सुनील राठौर, मुकेश साहू, संजय यादव, आर.के. निषाद, मृत्युंजय साहू, रेखा मालिया, अनिल श्रीवास, कुलदीप मित्रा, कृष्णा डहरिया, चंपा डहरिया, भगवती कंवर, त्रिलोक पटेल, सुदेश पाठक, पुष्पेंद्र सिंह बैस, अनुभव कंवर, संजय राठौर, रितेश सोनी, धीरेंद्र बरेठ, राधेलाल साहू, अशोक आदिले, ध्रुव डहरिया, कीर्ति पांडे, सविता सिंह, सुलोचना कंवर, मोनिका दास महंत, कुलदीप रजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, संविदा कर्मी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि जनता यूनियन द्वारा मई 2026 में प्रथम चरण के “जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान” के तहत प्रदेश के 65 विधायक, मंत्री एवं सांसदों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब दूसरे चरण में “ढोल बजाओ, प्रबंधन जगाओ” अभियान के माध्यम से प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशकों एवं मुख्य अभियंताओं को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं मार्गदर्शक प्रदीप पाठक ने कहा कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों पर लगातार वादाखिलाफी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ओपीएस बहाली, संविदा नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्ति सहित कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यह आक्रोश आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।