Thursday, April 16, 2026
Home Breaking वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस जांच कमेटी ने किया निरीक्षण, एफआईआर न...

वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस जांच कमेटी ने किया निरीक्षण, एफआईआर न होने पर उठाए सवाल

8

The Duniyadari: कोरबा – सक्‍ती जिले के वेदांता पावर प्‍लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है । बायलर फटने से हुई इस त्रासदी में मृतकों संख्‍या बढती जा रही है । वहीं अनेंको घायलों का उपचार जारी है । इस घटना की जॉंच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्‍यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है, जिसमें जयसिंह अग्रवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत भी घटना स्‍थल पहुंचकर निरीक्षण किया ।

इस पर प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर अब तक एफ आई आर नहीं होना क्‍या कहलाएगा । घटना की जांच कौन करवाएगा ।

डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि हादसे में प्रदेश के कई मजदूरों को जान से हाथ धाेना पड़ा है । वहीं बाहरी प्रदेश से भी कई मजदूर जो रोजी रोटी के लिए आये थे, वे भी चपेट में आए हैं ।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा नियमों का समय – समय पर जांच होते रहने से शायद ऐसी घटना टाले जा सकते हैं । इतनी बड़ी घटना पर प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी जनप्रतिनिधि घटना स्‍थल नहीं आए, यह भी दुर्भाग्‍य है ।

कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को शीघ्र ही सौंप देगी । जांच कमेटी के सदस्‍यगण ईलाज करा रहे मजदूर एवं उनके परिवार वालों से मिले ।

इस अवसर पर जांच कमेटी के सदस्‍य नोबेल वर्मा, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्‍तव, बालेश्‍वर साहु, राघवेन्‍द्र सिंह, व्‍यास कश्‍यप, शेषराज हरवंश, रहिम गबेल और राजेश अग्रवाल उपस्थित थे ।

सुरेश कुमार अग्रवाल

कार्यालय महामंत्री

जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा