Thursday, July 16, 2026
Home Breaking सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह घायल… नशे की हालत में...

सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह घायल… नशे की हालत में खाई में गिरे

217

The Duniyadari: कांकेर- कांकेर में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। नया रायपुर धरमपुरा के रहने वाले संजू पटेल (32) और उनके दोस्त नील विश्वकर्मा (30) माडमसिल्ली डैम घूमने के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों ने शराब का सेवन किया और नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। ऑक्सीवन के पास मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सीधे खाई में जा गिरे। स्थानीय व्यापारियों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। युवकों के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई है। जांच में पता चला कि दोनों युवक नशे की हालत में थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अगर सड़क पर किसी अन्य वाहन से टक्कर होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। पुलिस दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है। यह घटना लापरवाह ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों को दर्शाती है।