Thursday, September 17, 2026
Home Breaking सड़क हादसे में फायरमैन के भतीजे की मौत…

सड़क हादसे में फायरमैन के भतीजे की मौत…

214

The Duniyadari: रायपुर- रायपुर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक युवक को कुचल दिया है। यह पूरा हादसा माना थाना इलाके के भटगांव में सड़क के मोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक रायपुर में तैनात फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी का भतीजा है। वह बाइक से एक फंक्शन अटेंड करने गांव जा रहा था, इस दौरान हादसा हुआ।

इस मामले में फिलहाल आरोपी हाईवा ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। माना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भास्कर वर्मा (22) माना स्थित अपने घर से अपने गांव चिवरी जा रहा था। जहां उसे कोई फंक्शन अटेंड करना था। वह भटगांव के पास पहुंचा तो सड़क के टर्निंग पर दूसरी तरफ से तेज रफ्तार हाईवा आ रहा था। हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक चपेट में आ गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।