Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking साय सरकार ने नाम बदलकर किया मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

साय सरकार ने नाम बदलकर किया मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

259

The Duniyadari:रायपुर- विष्‍णुदेव साय सरकार ने एक और योजना का नाम बदल दिया है। कांग्रेस सरकार में तीरथ बरत योजना के नाम से चल रही योजना अब मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नाम से चलेगी।

इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि डॉ. रमन सिंह की सरकार में 2012 में मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की गई थी। कांग्रेस सरकार ने इसका नाम बदलकर तीरथ बरत योजना कर दिया था।