Thursday, November 5, 2026
Home देश सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी पुल हादसे का मामला, 14 नवंबर को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी पुल हादसे का मामला, 14 नवंबर को सुनवाई

331

 

नई दिल्ली। Morbi bridge accident case reached Supreme Cour: गुजरात के मोरबी में बीते रविवार को सस्पेंशन ब्रिज टूटने से अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। इसके साथ ही 100 से अधिक घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच इस हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर का दिन तय किया है। इस याचिका में हादसे की जांच रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कराने की मांग की गई है।

Morbi bridge accident case reached Supreme Cour: बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर राजभवन में इस हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलार को मोरबी पहुंचकर हादसे की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवारों और घायलों से मुलाकात की है।