Thursday, October 22, 2026
Home बिलासपुर स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र का अपहरण कर पिटाई, गर्लफ्रेंड विवाद...

स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र का अपहरण कर पिटाई, गर्लफ्रेंड विवाद में तीन छात्र फंसे

117

The Duniyadari: बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र को स्कूल के सामने रोककर कथित तौर पर चाकू दिखाते हुए जबरन वाहन में बैठाया गया और बाद में सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित छात्र स्कूल से घर लौट रहा था, तभी एक वाहन से पहुंचे तीन युवकों ने उसे घेर लिया। बहस के दौरान एक आरोपी ने उस पर दबाव बनाते हुए चाकू दिखाया और उसे जबरन साथ ले गए। इसके बाद शहर के एक एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों में दो नाबालिग हैं, जबकि एक युवक हाल ही में बालिग हुआ है। तीनों छात्र बताए जा रहे हैं और पहले से उनके बीच तनातनी चल रही थी। घटना में इस्तेमाल वाहन और मारपीट में प्रयुक्त सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।