Thursday, April 16, 2026
Home Breaking हाईवे किनारे बक्से में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

हाईवे किनारे बक्से में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

4

The Duniyadari: कौशांबी जिले में हाईवे किनारे झाड़ियों में बंद बक्से से महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाईवे का है, जहां स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में एक बक्सा पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब 7:32 बजे सूचना मिली थी कि कार सवार दो लोग हाईवे किनारे बक्सा फेंककर चले गए हैं। सूचना के बाद पीआरवी, थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद ही शव को बाहर निकालकर जांच प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला को कहीं और हत्या कर यहां लाकर फेंका गया है या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ संदिग्ध वाहन की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाइक सवार युवकों को बक्सा फेंकते हुए देखा था। इस इनपुट के आधार पर भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।