Saturday, October 17, 2026
Home देश हैदराबादी बाक्सर निकहत जरीन ने लगाया गोल्डन पंच, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत...

हैदराबादी बाक्सर निकहत जरीन ने लगाया गोल्डन पंच, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला 17वां गोल्ड

281

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स का 10वां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। बॅाक्सिंग मुकाबले में हैदराबाद की निकहत जरीन ने जीता गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत की झोली में 17 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। इसके अलावा बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले और टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले भी होने हैं जिसमें भारत का मेडल दांव पर है।

0-भारत की पदक तालिका

वुमेंस हॉकी में भारत ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा जीता ब्रॉन्ज
अमित पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को हरा जीता पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड
नितू घणघस ने इंग्लैंड की बॉक्सर को हरा जीता गोल्ड
ट्रिपल जंप में एल्डहोस पॉल ने गोल्ड और अबदुल्ला अबूबकर ने सिल्वर जीता।
10 किलोमीटर रेस वॉक में भारत के संदीप कुमार ने ब्रॉन्ज जीता
बैडमिंटन वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे।
जैवलिन में अनु रानी ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
किदांबी श्रीकांत को सेमीफाइनल में करना पड़ा हार का सामना
टेबल टेनिस के ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीजा अकुला को मिली हार
बॅाक्सिंग में निकहत जरीन ने जीता गोल्ड
टेबल टेनिसः  शरत कमल/जी साथियान ने जीता सिल्वर