Tuesday, April 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ 24 घंटे में एक्सिस बैंक कुख्यात डकैत पकड़ लाने वाली पुलिस टीम...

24 घंटे में एक्सिस बैंक कुख्यात डकैत पकड़ लाने वाली पुलिस टीम की SSP ने की प्रशंसा..प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

405

 

0 शेरघाटी के गिरोह को गिरफ्त में लेकर लूट की शत प्रतिशत रकम-जेवर बरामद करने वाली टीम के सदस्यों को एसएसपी सदानंद कुमार ने किया सम्मानित

 

रायगढ़। रूपए और जेवर समेत एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की रॉबरी का केस चुटकियों में सुलझाने वाली पुलिस टीम को एसएसपी सदानंद कुमार ने सम्मानित किया है। वारदात के 24 घंटे के भीतर शेरघाटी के कुख्यात डकैतों को टीम ने धरदबोचा था। इस गिरोह को गिरफ्त में लेने के साथ जेवर और कैश समेत शत प्रतिशत मशरूका बरामद करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों को एसएसपी कुमार ने प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए अभूतपूर्व सफलता करार दिया है।

 

शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा एक्सिस बैंक रायगढ़ की डकैती को सुलझाने वाली पूरी टीम के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी कुमार ने उन्हें पुलिस की छवि समाज में अच्छी बनाए रखने में अपना विशेष योगदान देने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डकैती के मामले में अधिकारियों की लीडरशीप, उनका मार्गदर्शन एवं टीमवर्क से किए गए कार्य पर रायगढ़ पुलिस को अभूतपूर्व सफलता मिलना एक बड़ी उपलब्धि है, जो छत्तीसगढ़ और रायगढ़ पुलिस के लिए सदैव गौरवपूर्ण रहेगी।

 

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले के ढिमरापुर स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में दिनांक 19 सितंबर को हथियारबंध डकैतों की गई डकैती को रायगढ़ पुलिस की टीम ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुये पांच डकैतों को पूरी मशरूका 5 करोड़ 62 लाख के कैश व जेवरातों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पुलिस महानिदेशक समेत वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से शुभकामनाएं प्राप्त हुई है। इसी क्रम में जिला पुलिस के मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा डकैती की घटना सुलझाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना विशेष योगदान देने वाले प्रत्येक अधिकारी व जवान को प्रशंसा पत्र देकर उनकी पीठ थपथपाई और आगे भी ऐसे मामलों में टीमवर्क के साथ कार्य करने प्रेरित किया।