Sunday, November 8, 2026
Home Breaking राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम ने 120 बोरा अवैध धान...

राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की टीम ने 120 बोरा अवैध धान किया जब्त

308
Oplus_131072

The Duniyadari:जशपुरनगर- कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश में विगत दिवस फरसाबहार एसडीएम आर एस लाल ने उड़ीसा बार्डर के सागजोर और झारखंड बार्डर के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया इसी प्रकार राहुल कौशिक तहसीलदार ने रात 1 बजे सपघरा बैरियर के पास झारखंड से अवैध धान परिवहन करते हुए ट्रैक्टर सोनालिका मैं रामेश्वर यादव से 50 क्विंटल लगभग 120 बोरी धान अवैध जप्त किया गया।

तत्पश्चा करडेगा चौकी के सुपुर्द किया गया आगे की कार्यवाही हेतु मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राहुल कौशिक दुलदुला खाद्य निरीक्षक संदीप गुप्ता उपस्थित थे।