Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : डीजल चोरी मामले में 6 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध...

KORBA BREAKING : डीजल चोरी मामले में 6 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, सस्पेंड

307

The Duniyadari:कोरबा- कोरबा में एसईसीएल की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले दो गिरोहों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

साथ ही आरोपियों के पास से 2345 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है, जिसे 67 जेरीकेन में रखा गया था. वहीं डीजल चोरी मामले में 6 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि गेवरा खदान में डीजल चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे प्रबंधन को भारी नुकसान हो रहा है. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने खदान में छापा मारा और पुरषोत्तम गैंग के साथ नवीन गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा.

पकड़े गए आरोपियों में से कुछ दीपका और कुछ जांजगीर जिले के बलौदा क्षेत्र के निवासी हैं. आरोपियों के पास से दो बोलेरो वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग चोरी किए गए डीजल को ले जाने में किया जाता था. इस मामले में अभी कुछ और आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.