Tuesday, November 24, 2026
Home Breaking ACB ने की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये की डिमांड करने वाले...

ACB ने की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये की डिमांड करने वाले सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया

210

The Duniyadari: बरेली- एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को समझौता करने के लिए 10 हजार रुपये की डिमांड करने वाले सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही बदायूं के सिविल लाइन थाने में तैनात हैं। बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले शादाव और विलाल उद्दीन का जमीन के रुपये लेन-देन का विवाद चल रहा है। इसमें विलाल उद्दीन ने शादाव के पिता पर नवादा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।

इसके बाद लखीमपुरखीरी के थाना ईशा ग्राम रायपुर निवासी सिपाही मनोज भार्गव पुत्र रामशरण भार्गव ने पीड़ित से समझौता कराने और तहरीर को खत्म करने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। पीड़ित की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ने आरोपी सिपाही को बुधवार को साढ़े तीन बजे पुलिस चौकी शहीद भगत सिंह नवादा के पास रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एंटी करप्शन ने बदायूं के बिनावर थाने में मुदकमा दर्ज कराया है।