Tuesday, May 12, 2026
Home Breaking BIG BREAKING : बैंककर्मी की गोली लगने से मौत

BIG BREAKING : बैंककर्मी की गोली लगने से मौत

155

The Duniyadari: गाजियाबाद में एक बैंककर्मी की गोली लगने से मौत हो गई. एक न्यूज एजेंसी को पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह यहां इकोटेक-3 इलाके में डी पार्क के पास एक बैंक कर्मचारी को मृत पाया गया. उसे गोली भी लगी थी और खून से लथपथ था. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, उसके परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मंजीत मिश्रा सुबह अपने बैंक के डाटा ऑफिस के लिए निकले थे और बाद में उन्हें इलाके में खून से लथपथ अवस्था में पाया गया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मिश्रा को गोली मारी गई है. इस बीच मिश्रा के परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि मिश्रा ने एक साल पहले दूसरी जाति की महिला से शादी की थी.

जिसके कारण उनके और उनके ससुराल वालों के बीच तनाव था.पुलिस के अनुसार मिश्रा के ससुर और साले ने पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और इंदिरापुरम थाने में दोनों पक्षों के बीच पहले समझौता हो गया था. मृतक के ससुर और साले का आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.