Sunday, March 15, 2026
Home Breaking मेरे साथ… ‘महिला कांस्टेबल ने SSP को बताई आपबीती, अफसर हो गए...

मेरे साथ… ‘महिला कांस्टेबल ने SSP को बताई आपबीती, अफसर हो गए सस्पेंड

115

The Duniyadari: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया. उस पर आरोप था कि उसने महिला कांस्टेबल को बैड टच किया था, जिसके चलते उसकी शिकायत की गई थी. शिकायत के आधार पर थानेदार पर एक्शन लिया गया और एसएसपी ने थानदार को निलंबित कर दिया. ये मामला मुजफ्फरपुर के हत्था थाने से सामने आया, जहां के थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया.

हत्था थाने के थानेदार शशि रंजन कुमार को एसएसपी सुशील कुमार ने सस्पेंड कर दिया. शशि रंजन पर थाने में पोस्टेड एक महिला कांस्टेबल ने बैड टच करने का आरोप लगाया था. इसकी जांच के लिए एसएसपी ने ग्रामीण एसपी विद्यासागर के नेतृत्व में टीम बनाई थी. टीम में उनके अलावा महिला डीएसपी सीमा देवी और एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार को शामिल किया गया था. बताया गया है कि रिपोर्ट के आधार पर थानेदार पर कार्रवाई की गई है.

प्राइवेट कार से लेने पहुंचा थानेदार

टीम की रिपोर्ट में बैड टच वाली बात सच साबित हुई. पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी. ढोली स्टेशन पर उतरने के बाद उसने थानेदार को गश्ती गाड़ी भेजने का अनुरोध किया था.

ताकि उसे स्टेशन से सुरक्षित लाया जा सके, लेकिन थानेदार उसे लेने खुद ही प्राइवेट कार से पहुंच गए और महिला कांस्टेबल को अपनी कार में बैठा लिया. शिकायत में कहा कि रास्ते मे थानेदार ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया और मुझे गलत तरीके से छुआ.

महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत में आगे बताया कि थानेदार की हरकत से वह असहज हो गई और कार से उतर गई. इसके बाद महिला आगे-आगे पैदल चलती रही और पीछे-पीछे थानेदार चलता रहा और उसने मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह नहीं मानी. महिला कांस्टेबल ने साफ इंकार कर दिया और वह पैदल चलकर थाने पहुंच गई. थानेदार और महिला कांस्टेबल का यह नजारा ग्रामीणों ने भी देखा.

थानेदार शशि रंजन सस्पेंड

अगले दिन महिला कांस्टेबल ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी सुशील कुमार से मिलकर शिकायत की. एसएसपी ने महिला सिपाही को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

मामले को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की. जांच टीम ने ग्रामीणों से भी मामले की पूछताछ की. इसके बाद एसएसपी को पूरी रिपोर्ट सौंपी गई. रिपोर्ट में सच सामने आने के बाद एसएसपी ने थानेदार शशि रंजन कुमार को सस्पेंड कर दिया.