Saturday, August 1, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: झज्जर में घर में विस्फोट, चार लोगों की मौत

BREAKING NEWS: झज्जर में घर में विस्फोट, चार लोगों की मौत

218

The Duniyadari: हरियाणा– हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार शाम एक घर में हुए विस्फोट में दो बच्चों और एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि विस्फोट एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में हुआ। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब साढ़े छह बजे बहादुरगढ़ में हुआ, जिसके बाद घर में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई और घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, घटना में 10 साल के दो बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।