Tuesday, April 21, 2026
Home Breaking कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद, कुल 80 आवेदन हुए...

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आमनागरिको की फरियाद, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त

103
Oplus_16908288

The Duniyadari: कोरबा 2 जून 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर अजीत वसंत ने आमनागरिको की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर जनदर्शन में आज सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, बिजली बिल,पीएम आवास,रोजगार, उपचार हेतु सहयोग,महतारी वंदन, नक्शा बटांकन,आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने,पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग और अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपस्थित थे।